Sunday 18 May 2014

मेरा देश महान



गीत - मेरा देश महान





देश है मेरा महान

इसकी न्यारी अपनी शान,
ये है हिंदुस्तान, ये है हिंदुस्तान ..... 
कोई भारत कह रहा 
कोई कहता इंडिया, 
सब है इसके नाम 
ये है हिंदुस्तान.....ये है हिंदुस्तान....
रह रहे मिलकर सभी,
जाति धरम हो जो कोई
प्यार है सबके दिलो में,
भेद न करता कोई,
मिलके रहते मिलके करते, जो भी करना हमको काम
ये है हिंदुस्तान......ये है हिंदुस्तान....

पूजा कर ली मंदिरों में
प्रार्थना गिरजे में की,
गुरूद्वारे की गुरुबानी को
सुनने जाते है सभी,
मस्जिदों में करने सजदा, सुनके जाते है अज़ान
ये है हिदुस्तान....ये है हिदुस्तान....

भगत सिंह की ये धरा
है चन्द्र शेखर की जमीं,
सुखदेव,अशफाक ने अपनी
जान हँसकर दी यहीं,
उन शहीदों पर रहेगा, उम्र भर हमको गुमान
ये है हिन्दुस्तान....ये है हिदुस्तान....


                    -- वीरेश अरोड़ा "वीर"



No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मेरी कुछ अन्य प्रिय रचनाएँ जिन्हे आप पढ़ना पसन्द करेंगें